{"_id":"57f2672d4f1c1b893226f836","slug":"the-arrested-man-has-recovered-the-missing-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक के बच्चों को रंजिशन किया था अपहृत
कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर बनवारी से 45 दिन पूर्व लापता हुए गांव निवासी विंदेश राज की पुत्री 10 वर्षीय शामनी और पुत्र आठ वर्षीय रुपेश को पुलिस ने बरामद कर महोली (सीतापुर) निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव भानपुर बनवारी में विंदेश राज के यहां महोली (सीतापुर) का विजय किराए पर रह कर गाड़ी चलाता था। मकान मालिक विंदेश राज से विजय की कुछ कहासुनी हो गई तो उसने अपना मकान खाली करा लिया। इससे विजय उनसे रंजिश मान रहा था। 45 दिन पहले दोनों बच्चे घर के बाहर से रहस्यमय हालात मेें लापता हो गए थे। जिसकी 18 अगस्त को तहरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी और वह बच्चों की तलाश कर रही थी। एसआई राम महेश यादव ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बरवर चौराहे के निकट विजय के पास से दोनों बच्चों को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में रंजिशन बच्चों का अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घर वालों को बुलाकर दोनों बच्चों को सौंपकर आरोपी का चालान भेज दिया है।