{"_id":"5968fe514f1c1b8c318b45a3","slug":"tension-in-two-communities-by-creating-religious-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के निर्माण लेकर दो समुदायों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल के निर्माण लेकर दो समुदायों में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतापुर कलां की घटना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया निपटाया मामला
कोतवाली क्षेत्र के बसंतापुर कलां गांव में शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल के निर्माण और लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसओ ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का निस्तारण कराया है। हालांकि अभी गांव का माहौल तनाव पूर्ण है।
बसंतापुर कलां गांव में दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल कुछ ही दूरी पर हैं। ग्रामीणों के अनुसार दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने ग्राम पंचायत की जमीन पर दशकों से पूजा स्थल प्रस्तावित था, जिस पर शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस पर दूसरे समुदाय के किसी व्यक्ति ने आपत्ति जताते हुए यूपी 100 को अवैध निर्माण की शिकायत कर दी। जिसपर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवाया तो मामला बढ़ गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, एसओ विपिन कुमार सिंह, एसएसआई अरविंद शुक्ला गांव पहुंचे। दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि मंदिर के सामने पूजा स्थल पर चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने बजने वाले लाउडस्पीकर को दूसरी तरफ घुमवाने की बात रखी। जिसपर एसडीएम व एसओ ने लाउडस्पीकर को मुड़वा दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका, लेकिन गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया गया है।