{"_id":"573b15494f1c1b5b26ac764f","slug":"telia-and-assault-after-bike-crash-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेलिया और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेलिया और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो-सिकंद्राबाद।
Updated Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज, दस नामजद
थाना क्षेत्र नीमगांव के नगरा मोड़ पर सोमवार की देर शाम एक ठेलिया की बाइक से टक्कर होने के बाद हुए विवाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी एकत्र हो गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ से पांच पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम नगरा निवासी सौरभ सोमवार शाम को ठेलिया लेकर जा रहा था तभी बाइक से जा रहे जैतापुर निवासी अमित से ठेलिया टकरा गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दिलीप कुमार सिंह निवासी जैतापुर और रोहित निवासी नगरा समेत कई लोग धायल हो गए। इसमें दिलीप सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दिलीप सिंह की तहरीर पर त्रिभुवन, रोहित, मोहित, रोहन और अविनेश तथा रोहित की तहरीर पर अमित, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह और सुनील सिंह के विरुद्ध बलवा सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।