फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager killed by eating poisoned in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में जहर खाने से किशोरी की मौत

Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
पलियाकलां/संपूर्णानगर
पलियाकलां/संपूर्णानगर Updated Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर थाने के गांव पढुवा में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पढुवा निवासी सुंदरलाल रविवार को किसी काम से बाहर गए हुए  थे। घर पर उनकी पत्नी मीरा देवी और 14 वर्षीय पुत्री प्रीती थी। बताते हैं कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोप है कि मां ने किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद किशोरी की रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर सुंदरलाल घर पहुंचे और जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मृतका की मां के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर रामसागर राकेश के मुताबिक पिता घर पर नहीं था, उसकी मौत की खबर पाकर वह घर आया था। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ, पलिया रामासरे सिंह ने बताया कि इस मामले में मां के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मदर्स डे पर दागदार हुआ मां का दामन
पलियाकलां।
रविवार को जब सारा जहां मदर्स डे पर मां को सलाम कर रहा था, उस रोज खीरी जिले में पलिया तहसील के पढुवा गांव में एक मां पर अपनी ही बेटी को मौत के मुंह में पहुंचाने का आरोप लगा है। जिस मां ने अपनी इस बेटी को कोख से जन्म दिया था उसी मां के खिलाफ संपूर्णानगर थाने में बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed