फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager charged with hostage

किशोरी को बंधक बनाने का आरोप

Thu, 25 Feb 2016 06:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 25 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager charged with hostage
 सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांवे से 18 फरवरी 2016 को एक किशोरी को अगवा कर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिंगाही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंगाही के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 18 फरवरी की रात करीब नौ बजे गांव के ही दो लोग अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ घर में घुस आए और धमकाते हुए उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसने सिंगाही थाने जाकर एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद वह घर लौट गया। इसके बाद कई बार थाने जाकर पुलिस से नामजद दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दोनों आरोपी पीड़ित पिता को धमकी देकर उसकी बेटी को एक माह बाद वापस भेजने की बात कह रहे हैं। वादी ने बताया है कि एक आरोपी क्षेत्र में लगे भट्ठा का मालिक है, जिसके प्रभाव में सिंगाही पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है।
विज्ञापन

सिंगाही एसओ संजय सिंह यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जैैसे ही तहरीर मिलेगी, तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed