{"_id":"580cc1c84f1c1bc877bc19fd","slug":"teenager-accused-of-alleged-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने लगाया दुराचार का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने लगाया दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला दो सुमदायों के बीच होने से गांव में तनाव
एसओ बोले, जांच के बाद दर्ज होगी रिपोर्ट
चचेरी बहन के साथ शौच को गई 17 वर्षीय एक किशोरी ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक पर दुपट्टे से हाथ बांधकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। मामला दो समुदायों के बीच का होने का कारण गांव में तनाव का माहौल है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी अपनी छह वर्षीय चचेेरी बहन के साथ रविवार की सुबह करीब नौ बजे शौच को गई थी। आरोप है कि पास में ही ट्रैक्टर से एक दूसरे समुदाय का युवक खेत जोत रहा था। किशोरी को देखकर उसने ट्रैक्टर बंद कर दिया और किशोरी के पास पहुंच गया। जिससे किशोरी और उसकी चचेरी बहन डर गई और दोनों वहां से भागने लगीं। इसी बीच युवक ने किशोरी को दबोच लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसके हाथ उसी के दुपट्टे से बांधकर गन्ने के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इधर चचेरी बहन घर पहुंची और घटना अपने पिता को बताया। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर वालों को आता देख मौके से फरार हो गया। मौके पर किशोरी के हाथ बंधे मिले, जिसे पिता ने खोला। आरोपी की पिटाई से उसकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर देर से मिली है। मौके पर पढ़ुआ चौकी इंचार्ज टीआर चौरसिया को भेजा गया है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।