फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teen killed , the bodies thrown poolside

किशोर की हत्या, शव तालाब किनारे फेंका

Tue, 02 Jun 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Teen killed , the bodies thrown poolside
शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी 16 वर्षीय अंकित उर्फ गोल्हूू की लाश मोहल्ले में ही तालाब किनारे मंगलवार की सुबह मिली। मृतक के भाई सुशील ने बताया कि वह जनरल स्टोर पर काम करता था और सोमवार की सुबह यह कहकर निकला कि रात वह बुआ के यहां मोहल्ला अर्जुनपुरवा में रुकेगा। सुबह उसकी लाश पड़ी होने की सूचना मिली। उसके गले में बेल्ट लिपटी होने और मुंह में कपड़ा ठूंसा होने के कारण परिवार वाले उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर निवासी अंकित उर्फ गोल्हू मोहल्ले में ही शैलेंद्र पांडे की जनरल स्टोर की दुकान पर नौकरी करता था। सोमवार को अंकित मोहल्ला अर्जुननगर में रहने वाली बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था, इसलिए रात में सभी निश्चित रहे कि वह बुआ के घर होगा। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने किशोर का शव घर से महज 150 मीटर की दूरी पर देउवापुर गांव स्थित तालाब किनारे पड़ा देखा, तो उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की मां अपने बेटे के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। तब तक उसके दोनों भाई भी पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई सोनू उर्फ सुशील ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घर वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया हैै और अभी तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

12 साल से मोहल्ले में रह रहा है परिवार
मृतक अंकित के पिता राकेश की आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। मृतक और उसका परिवार मूल रूप से सीतापुर जिले के थाना हरगांव के कटेसर का निवासी था, लेकिन पिछले 12 सालों से वह लोग अपना घर बनाकर मोहल्ला काशीनगर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से नहीं मिला मोबाइल
मृतक अंकित उर्फ गोल्हू मोबाइल का शौैकीन था। उसके पास स्मार्ट फोन था, जो उसके पास से बरामद नहीं हुआ है। घरवालों ने उसके नंबर पर कॉल की, तो स्विचआफ जा रहा है।

हत्या के कारणों पर सस्पेंस
मृतक के घरवालों की माने तो उसकी किसी से रंजिश नहीं थी और न ही किसी से कोई झगड़ा हुआ था। ऐसे में हत्या के कारणोें को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
मोबाइल कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस की तफ्तीश
मृतक के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शव मिला है, जहां रात में अमूमन लोग नहीं जाते हैं। वहीं घरवालों ने किसी रंजिश से इंकार किया हैै। ऐसे में पुलिस की निगाहें मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल पर टिक गई हैं। जरूरत पड़ी तो पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed