{"_id":"57f2942f4f1c1bab3326f9d2","slug":"teachers-from-high-fever-and-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से शिक्षक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज बुखार से शिक्षक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कई गांवों में फैला है बुखार का प्रकोप
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। बुखार का प्रकोप अधिक होने के कारण लोग परेशान है।
गांव रकेहटी निवासी मुस्ताक अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री राजिया बानो को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। झोला छाप डाक्टर से उसका इलाज चल रहा था। हालत सही नहीं होने पर परिवारवालें रविवार को उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां सोमवार सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
सिंगाही- भिडौरा निवासी 35 वर्षीय शिक्षक अवधेश कश्यप कस्बे के द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कालेज में शिक्षक हैं। करीब पखवाड़ा भर पहले उनको बुखार आया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ के शेखर अस्पताल में उनकी मौत सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। शिक्षक की मौत से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गांव पिरथी पुरवा, छेदुई पतिया, बौधिया कलां, रकेहटी आदि गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।
बुखार पीड़ित बच्ची ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। रविवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार आने पर भर्ती कराई गई 11 वर्षीय बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। वहीं बुखार पीड़ित दो बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में सोमवार को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
निघासन क्षेत्र के रकेहटी कस्बा निवासी मुश्ताक ने बुखार आने पर अपनी 11 वर्षीय पुत्री रजिया को रविवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराय था। सोमवार को रजिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि निघासन के झंडी निवासी मुबारक ने अपनी दस वर्षीय पुत्री रेशमा और डंडूरी निवासी शरीफ ने अपने दस वर्षीय पुत्र अरमान अली को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। बुखार पीड़ित बच्चों के सैम्पल जांच के लिए भेज गए हैं।