{"_id":"5759717e4f1c1b41359c5a0b","slug":"tanker-and-car-drivers-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो-उचौलिया।
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कार में बैठा चालक का साथी भी हुआ घायल
चौकी क्षेत्र में हाइवे पर राजानगर कोठी के पास गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही कार को सामने से आ रहे तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार सुबह राजानगर कोठी के पास हाइवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही मारुति एस्टीम कार और सीतापुर की ओर से आ रहे तेल टैंकर की भिड़ंत हो गई, जिससे कार चालक नई दिल्ली के मुल्ला कालोनी निवासी 22 वर्षीय दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार में बैठा फरमान पुत्र मशकूर निवासी नूरपुर जिला बिजनौर मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उचौलिया पुलिस ने घायल कार चालक दीपक और फरमान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान कार चालक दीपक की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।