{"_id":"f8085b2240f5026c10538d8b92c2c738","slug":"suspected-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला
मैगलगंज।
Updated Sun, 08 Mar 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के खखरा गांव में रविवार सुबह पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक मैगलगंज का निवासी था और दो दिन से लापता था। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बे के पुरानी बस्ती निवासी 46 वर्षीय नन्हे यादव उर्फ प्रेमपाल यादव छह मार्च की सुबह लगभग 12 बजे घर से निकला था लेकिन देर रात तक जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने मोहल्ले में तलाश शुरू की। पता न लगने पर नन्हे के पुत्र संजय ने रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढा। संजय ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से गांव के बाहर झोपड़ी डालकर किसी के तालाब में पली मछलियों की देखरेख करते थे। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पूरब खखरा ग्राम में पानी भरे गड्ढे में देखा तो परिवारीजनों को सूचना दी। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर बाद तमाम लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। घरवालों का कहना है कि नन्हे के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं, इसके अलावा कान और नाक से खून निकल रहा था, जबकि दोनों हाथ उसी की कमीज में बंधे थे। शव की हालत देखकर परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि परिवारीजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। नन्हे की पत्नी का देहांत काफी समय पहले हो चुका है। उसके दो विवाहित पुत्रियां और एक अविवाहित पुत्र है। मृतक के पुत्र संजय ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इस बाबत एसओ आनंद शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो पाएगी। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।