फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sundarwal main ek hai raat main teen gharon main chori

सुंदरवल में एक ही रात तीन घरों में चोरी

Wed, 24 Dec 2014 05:56 PM IST
महेवागंज खीरी।
महेवागंज खीरी। Updated Wed, 24 Dec 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
sundarwal main ek hai raat main teen gharon main chori
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे में चोरों ने एक रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए जेवर और नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुंदरवल कस्बे में सड़क किनारे गुरुमुख सिंह का झाला है। गुरुमुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के पड़ोस में एक खंडहरनुमा भवन है। मंगलवार रात कुछ लोग इसी भवन का सहारे उसके घर में घुस गए और कमरे में रखी अटैची उठा ले गए।
विज्ञापन

चोराें ने अटैची से 15 हजार रुपये, झुमकी, मटरमाला, पायल और बैंक पासबुक समेत काफी सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह अटैची समीप के गेहूं के खेत में टूटी पड़ी मिलीं। इसी गांव के सीताराम ने दी तहरीर में बताया कि चोराें ने उनके घर से पांच हजार नगद, तीस हजार के जेवर और कपड़े भी पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सुल्तान शाह ने पुलिस को तीन हजार रुपये, बर्तन और कपड़े चोरी हो जाने की बात बताई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका-मुआयना किया लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है और न ही चोरों का सुराग लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed