फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suddenly ran just one of many Entered in the stores, one injured

अचानक दौड़ी बस कई  दुकानों में घुसी, एक घायल 

Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलीगंज।
अमर उजाला ब्यूरो अलीगंज। Updated Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Suddenly ran just one of many Entered in the stores, one injured
भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
चौकी से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला हेल्पर 
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस अचानक चल पड़ी और पान के खोखे में जा घुसी। इससे वहां भगदड़ मच गई। हादसे में दुकानदार घायल हो गया और उसकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को चकमा देकर बस का क्लीनर फरार हो गया। 100 डायल पुलिस ने घायल को गोला सीएचसी भर्ती कराया हैं। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
शनिवार की देर शाम एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी। कस्बा निवासी बस हेल्पर मन्ने ने बस को स्टार्ट कर दिया, जिससे वह चल पड़ी। बस ने सड़क किनारे एक खोखे में पान की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बैठा अंकित कुमार दुकान सहित जमीन पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बस पास की अन्य दुकानों में भी जा घुसी, जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुई। सड़क पर हादसा होता देख लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बस के अंदर मौजूद हेल्पर को पकड़ कर अलीगंज चौकी इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया। 100 डायल पुलिस ने घायल अंकित कुमार को लेकर गोला सीएचसी चली गई। चौकी में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और चौकी इंचार्ज लोगों से बातचीत करने लगे, इतने में मौके का फायदा उठाकर क्लीनर मौके से फरार हो गया। घायल अंकित के पिता ध्रुव कुमार ने बस हेल्पर के खिलाफ नामजद तहरीर चौकी इंचार्ज को दी है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह चौकी में लोगों से घटना की बाबत जानकारी कर रहे थे तभी हेल्पर फरार हो गया। घायल के पिता की तहरीर मिली है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर होटल में घुसा, अफरा तफरी
मझगईं। कस्बे में बीती रात एक ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर एक होटल में घुस गया। अचानक होटल में घुसे ट्रैक्टर से लोगों में अफरा तफरी मच गई। दो युवकों ने किसी तरह से ट्रैक्टर को काबू में किया। इसमें सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी बीरा का घर पीएचसी के सामने हाईवे किनारे है। उनका ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा हुआ था। शनिवार की रात करीब आठ बजे अचानक ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट होकर चल दिया। बगैर चालक के चल रहे ट्रैक्टर का माजरा लोगों की समझ में कुछ आता तब तक ट्रैक्टर चुन्ना के होटल की भट्ठी और कांउटर को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। इससे होटल में मौजूद ग्राहक, होटल मालिक और कारीगरों में अफरा तफरी मच गई। सभी जान बचाकर भाग खड़े हुए। तमाशा देखने वालों की काफी भीड़ लग गई। मुन्ना और प्रदीप ने किसी तरह ट्रैक्टर पर चढ़कर ब्रेक लगाईं और उसे बंद किया। इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है लेकिन होटल में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed