{"_id":"959f1d87f9f527b2de4e063074e4bab9","slug":"sucide-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए फौजी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आए फौजी ने की खुदकुशी
मितौली
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम रतहरा में कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए फौजी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे से सुुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी के व्यवहार से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात कही हैै। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
रतहरा निवासी 27 वर्षीय प्रभात कुमार लखनऊ क्षेत्र में आर्मी का जवान था, जो कुछ दिन पहले अपनी मां रामजति का इलाज कराने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर आया था। बुधवार को करीब दो बजे प्रभात ने घर के अंदर कमरे को बंद करके छत के छल्ले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि प्रभात के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जबकि प्रभात की पत्नी इस समय मायके में थी, जिससे मिलने गया था। मृतक के कमरे से सुुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के व्यवहार से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। एसओ पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैै। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
बेहजम। कस्बा निवासी एक युवक रविवार को अपनी पत्नी विदा कराने ससुराल हरदोई जिले के पाली गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मंगलवार को उसका शव गर्रा नदी से बरामद हुआ। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी विशंभर दयाल का पुत्र 30 वर्षीय अनुज रस्तोगी अपनी ससुराल पाली जिला हरदोई पत्नी को विदा कराने गया था। दो दिन बीत जाने के बाद जब अनुज रस्तोगी 30 घर नहीं पहुंचा, तब परिवार वालों ने उसकी ससुराल पाली फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब परिवार वालों को शंका हुई और मंगलवार को पता लगाने ससुराल पाली पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने बताया की वह सोमवार को सुबह चला गया था। लिहाजा विशंभर दयाल ने गुमशुदगी की तहरीर पाली थाने में दी। मंगलवार की रात अनुज का शव गर्रा नदी में मिला। पिता विशंभर दयाल ने पाली थाने मे ससुर संतोष, सास शोभा देवी, साला निक्की और पत्नी अंजली के खिलाफ हत्या के आरोप में तहरीर दी है। बुधवार को शव गांव पहुंचा, तो पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।