{"_id":"70972796f2ae137b43e28109c351f6f0","slug":"succumbs-to-injuries-sustained-in-a-road-accident-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल कोटेदार ने दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल कोटेदार ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 20 Feb 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा क्षेत्र के सरसवा चौराहे पर शुक्रवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक कोटेदार की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य कोटेदार साथियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव लौकाही मल्लापुर निवासी कोटेदार 60 वर्षीय राजाराम और गांव के ही कोटेदार काशीराम एवं सतेंद्र्र एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से धौरहरा गए थे। शाम को तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सरसवा चौराहे पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक लाइट जलने के कारण बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिसमें तीनों कोटेदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में राजाराम ने दम तोड़ दिया, जिसकी जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी पुष्टि कर दी। काशीराम की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि सतेंद्र को प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।