{"_id":"57fce9ba4f1c1b3e7128f647","slug":"student-porn-photo-made-by-waryl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर किया वारयल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर किया वारयल
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस कंडक्टर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
थाना नीमगांव की एक छात्रा ने गांव निवासी बस कंडक्टर पर छेड़छाड़ और गांव के ही एक युवक पर लैपटॉप से उसका अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सअप पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र नीमगांव की एक दलित छात्रा ने बताया कि वह सीतापुर के एक कॉलेज में एमए की छात्रा है। गांव का ही अंकुर बस में कंडक्टर है। आरोप है कि अंकुर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देता। छात्रा ने बताया कि उसके गांव के ही अजमेर की गांव में मोबाइल और फोटो की दुकान है। आरोप है कि अजमेर ने लैपटॉप से लड़कों के साथ अश्लील फोटो बना दिए और उन्हें व्हाट्सअप पर वारयल कर दिया। अश्लील फोटो रिश्तेदारों के व्हाट्सअप पर आने पर उसे जानकारी हुई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने अंकुर और अजमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।