{"_id":"017330b4cf238411106c93444c0e539c","slug":"student-injured-in-bus-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से छात्रा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से छात्रा घायल
महेवागंज
Updated Fri, 23 Jan 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को बस ने टक्कर मार दी। इसमें 15 वर्षीय छात्रा शमी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस को कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। छात्रा को अस्पताल भेजा गया है।
बालूडीह गांव निवासी इरफान अली उर्फ दूबर की पुत्री शमी शहर के कृषक इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह शुक्रवार को साइकिल से स्कूल जा रही थी। बताते हैं किसी विषय की किताब भूल आने पर वह घर लौटने लगी। इस बीच उल्ल नदी के आगे सैधरी मोड़ के निकट लखीमपुर की ओर आ रही एक प्राइवेट बस ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल समेत वह दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई। चालक ने बस भगाने की कोशिश की पर लोगों ने बस को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया है।