फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB 's smuggling Recovered 50 bundles

एसएसबी ने तस्करी के 50 गट्ठर बरामद किए

Sat, 28 Mar 2015 07:41 PM IST
खजुरिया/पलियाकलां
खजुरिया/पलियाकलां Updated Sat, 28 Mar 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
SSB 's smuggling Recovered 50 bundles
शारदापुरी एसएसबी ने टिल्ला नंबर चार गांव के पास दो ट्रॉलियां से गन्ने के अंदर छुपाकर रखे गए 50 गट्ठर बरामद किए। एसएसबी के मुताबिक इसे तस्करी कर नेपाल से लाया गया था। जांच के लिए वन विभाग की टीम एसएसबी बीओपी पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम शारदापुरी एसएसबी बीओपी इंचार्ज  गणेश चकवर्ती को खबर मिली कि तस्कर माल लेकर नेपाल से इधर आ रहे हैं। इसपर उन्होंने एएसआई विद्या सागर, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, भूप सिंह, रघुदास आदि के साथ नाकेबंदी कर दी लेकिन उन्हें शनिवार सुबह तक कुछ भी नहीं मिला। एसएसबी जब भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 37-38 के करीब टिल्ला नंबर चार गांव के पास पहुंची तो उसे दो ट्रॉलियां खड़ी दिखाई दीं। एसएसबी ने जांच की तो गन्ने के अंदर ऊन जैसी कोई वस्तु छिपाकर रखी गई दिखी। इस पर उन्होंने पूरे माल को बाहर निकलवाया। दोनों ट्रॉलियों में करीब 25-25 गांठें मिलीं। गांव वालों से पूछताछ की गई तो पता चला कुछ लोग रात में ट्रॉलियां छोड़ गए थे और फिर ट्रैक्टर लेकर सुबह आए भी लेकिन ट्रालियां नहीं ले गए। एसएसबी ने बरामद माल को अपने कब्जे में लेकर बीओपी में पहुंचा दिया। बरामद किया गया माल करीब 37.5 क्विंटल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed