{"_id":"a33f75f674931df647f87e01dfd54fce","slug":"sp-sir-do-not-arrest-htyaropion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब, नहीं हो रही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी साहब, नहीं हो रही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहजम चौकी क्षेत्र के गांव बसारा में 6/7 फरवरी की रात घर के बाहर बग्गर में सो रहे 80 वर्षीय लल्लूराम वर्मा की धारदार हथियारों से हत्या के मामले में पुलिस अभी भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने से कन्नी काट रही है। मंगलवार को लल्लूराम का पुत्र और मुकदमे में वादी ओमप्रकाश ने नीमगांव और बेहजम पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर ग्राम प्रधान समेत चारों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ओमप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने पर सभी आरोपी उसकी रंजिशन हत्या कर सकते हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पिता की हत्या में ग्राम प्रधान संजय वर्मा टीटू, शिवप्रसाद, दीनदयाल और आशाराम नामजद हैं। इन्हीं लोगों ने विवाद होने पर पिता लल्लूराम को चार पांच दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी और बाद में एक राय होकर धारदार हथियारों ने उन्हें मार डाला। मंगलवार को ओमप्रकाश के साथ-साथ उसके परिवारीजन भी एसपी के पास पहुंचे थे। वहीं नीमगांव पुलिस इस मामले में अभी जांच किए जाने की बात कह कर गिरफ्तारी से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन