{"_id":"587a28f84f1c1b8327baa1e1","slug":"sp-mla-block-major-complaint-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के ब्लाक प्रमुख भाई पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के ब्लाक प्रमुख भाई पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले सुतेहरा में हूटर लगाकर किया था चुनाव प्रचार
एसडीएम मितौली मंशाराम वर्मा के आदेश पर कस्ता से सपा विधायक के ब्लाक प्रमुख भाई के खिलाफ नीमगांव थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। दो दिन पूर्व सुतेहरा में एसडीएम और एसओ नीमगांव ने हूटर लगी स्कार्पियो कार पकड़ी थी, जिससे ब्लाक प्रमुख चुनाव प्रचार कर रहे थे।
कस्ता से सपा विधायक सुनील कुमार लाला के भाई ब्लाक प्रमुख मितौली रामखेलावन उर्फ छोटे बृहस्पतिवार को क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर निकले थे। वह स्कार्पियो गाड़ी से थे, जिस पर हूटर लगा हुआ था। भ्रमण के दौरान वह सुतेहरा में थे तभी किसी ने इसकी सूचना एसडीएम मितौली को दी, जिसके बाद एसडीएम और एसओ आलोक मणि त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में लगा हूटर उतरवाकर चेतावनी दी। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर आरोपी मितौली ब्लाक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।