{"_id":"9fed122f9d0780b57d5e43c042652275","slug":"son-of-llluram-charged-with-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्लूराम के पुत्र पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लल्लूराम के पुत्र पर हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव क्षेत्र के गांव बसारा में छह फरवरी की रात लल्लूराम की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान समेत चारों आरोपियों के पक्ष में सौ से अधिक ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्हें रंजिशन मामले में फंसाने की बात कही। ग्रामीणों ने मृतक लल्लूराम के ही पुत्र पर हत्या का शक जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
बसारा के लल्लूराम हत्याकांड में बड़े पुत्र ओमप्रकाश ने सड़क किनारे बन रही नाली के विवाद में ग्राम प्रधान संजय वर्मा, तीन सगे भाइयों शिवप्रसाद, दीनदयाल और आशाराम पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि लल्लूराम ने दो शादियां की थी। ओमप्रकाश बड़ी पत्नी का पुत्र है। घटना के पूर्व बेहजम स्थित प्लाट और बसारा गांव स्थित जमीन का बैनामा और बंदूक भी लल्लूराम ने अपने द्वितीय पुत्र राहुल उर्फ चेतराम की पत्नी किरन देवी के नाम कर दिया था। इस पर ओमप्रकाश अपने पिता से नाराज हो गया। इस बीच लल्लूराम ने शेष जमीन भी राहुल को बैनामा करने के लिए घर में चर्चा कर रहा था। आरोप है इसी बात से नाराज होकर लल्लूराम के बड़े पुत्र ने ही उसकी सोते समय हत्या कर दी होगी और निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। इस दौरान गांव के सरस्वती प्रसाद, जगदेव, सुनील कुमार, रामनरेश, आशाराम, दयाशंकर, राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार और रामसागर समेत तमाम महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।