फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So far not a single gang ... Acts being carried out

... कहीं एक ही गैंग तो नहीं  दे रहा वारदातों को अंजाम

Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
So far not a single gang ... Acts being carried out
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने भी नहीं किया इंकार, जांच में जुटी पुलिस 
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांवों में अब तक हुई डकैती की वारदातों में तौर तरीका एक ही जैसा अपनाया गया है। इससे साफ होता है कि घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही गैंग के हैं। इस बात से स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी इंकार नहीं कर रही है। अब तक की पुलिस की जांच में यह बात साफ हो गई है कि बदमाश पैदल नहीं बल्कि चौपहिया वाहनों से आकर वारदात को अंजाम देते हैं।

28 सितंबर को थाना क्षेत्र के गांव अटई के दो घरों में लूटपाट और छह अक्तूबर की रात वम्हनाबाद और लोहिटी के एक-एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। दोनों गांवों में घटना में जो बदमाशों ने तौर तरीके अपनाएं, वह एक जैसे ही थे। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई गई। इससे प्रतीत होता है कि कई दिनों से एक ही गैंग क्षेत्र में सक्रिय है और वह वारदात कर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा है, लेकिन पुलिस बदमाशों के सामने घुटने टेकती नजर आ रही है। गांव अटई निवासी वेदप्रकाश के मुताबिक जिस रात उसके घर पर लूटपाट की घटना हुई, उससे तीन दिन पहले से एक अंजान व्यक्ति उसकी डेयरी पर आता था और भैंस की खरीद फरोख्त की बात कहकर चला जाता था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कथित व्यक्ति ने उसकी डेयरी की रेकी करने के बाद अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच की टीम और स्थानीय पुलिस भी बदमाशों का एक ही गैंग होने की बात से इंकार नहीं कर रही है। क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी फूलचंद ने बताया कि अब तक की जांच में इस बात का पता चला है कि बदमाश चार पहिया वाहनों से आते हैं और घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहते हैं। गैंग में शामिल एक बदमाश घटनाओं के दौरान अपनी पीठ पर एक बैग भी टांग कर रखता है। एसअओ जावेद अख्तर ने बताया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही तह तक पुलिस पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed