फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slip worker killed by train

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

Mon, 28 Sep 2015 10:27 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 28 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Slip worker killed by train
 भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग के निकट अधेड़ का शव पड़ा मिला। गेटमैन ने जीआरपी चौकी इंचार्ज को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस क्षेत्र का मामला बताकर पुलिस को सूचना दी। गांव के एक व्यक्ति द्वारा शव की पहचान के बाद घरवालों को सूचना दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

भूतनाथ रेलवे क्रासिंग के पास पोल संख्या 166-1314 के बीच इंटरलाकिंग बाक्स के समीप से कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। रेलवे ट्रैक के बायीं ओर एक अधेड़ का क्षत विक्षत शव पड़ा देखकर गेटमैन महेंद्र सिंह को सूचना दी। गेटमैन ने जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह को बताया। मौके पर पहुंचे इंचार्ज ने घटना अपने क्षेत्र से बाहर की बताकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नानक चौकी इंचार्ज बीपी यादव, सिपाही कमल सिंह और राजेंद्र तिवारी के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी गुड्डू ने शव की शिनाख्त अपने गांव निवासी नरेशचंद्र (55) के रूप में की है। उसने बताया कि नरेशचंद्र यहां के मोहल्ला ऊंची भूड़ में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। गांव में उसके बड़े भाई सुरेशचंद्र और दो पुत्र प्रेमपाल और आनंद कुमार रहते हैं, जो नाबालिग हैं। इनकी पत्नी का देहांत कई वर्ष पूर्व हो चुका है। गुड्डू ने मोबाइल से सूचना घर वालों को दी। सूचना पर गांव के प्रधान काला सिंह के साथ परिवार वाले और तमाम लोग आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed