फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   skin mile

खेत से चीतल की खाल बरामद

Sat, 27 Dec 2014 06:07 PM IST
बांकेगंज/लखीमपुर खीरी
बांकेगंज/लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज अंतर्गत रूरा सुल्तानपुर गांव के एक खेत से सूटकेस में रखी चीतल की खाल और सींगों के टुकड़े बरामद हुए हैं। वन विभाग ने खेत मालिक पर 80000 रुपये का जुर्माना डाला है।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ नीरज कुमार को किसी ने सूचना दी कि गोला रेंज अंतर्गत रूरा सुल्तानपुर गांव के एक खेत में बाघ की खाल छिपा कर रखी गई है। डीएफओ के निर्देश पर एसडीओ गोला एसएन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने किसान करनजीत सिंह के घर के पास उनके खेत को खंगाला तो उसमें एक सूटकेस रखा मिला। सूटकेस खोला गया तो उसमें चीतल की खाल और सींग के कुछ टुकड़े बरामद हुए। डीएफओ ने बताया कि चीतल की खाल ज्यादा पुरानी नहीं है।
विज्ञापन

वन विभाग ने खेत मालिक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उससे 80000 रुपये जुर्माना वसूला है। चीतल की खाल और सींग बरामद करने वाली टीम में रेंजर गोला उमेश राय, सेक्टर आफीसर संजय आजाद, रामनाथ शर्मा, रामआसरे गुप्ता और फारेस्ट गार्ड विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed