फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six -year- innocent The father cut off

छह साल के मासूम के सामने पिता को काट डाला

Fri, 30 Oct 2015 12:01 AM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Fri, 30 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six -year- innocent The father cut off
क्षेत्र के गांव महाराजनगर निवासी 26 वर्षीय रफीक की बुधवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने हत्या की वजह पत्नी को भगाने के मामले में दर्ज मुकदमे में सुलह समझौता न करना बताया है। हत्यारों की दरिंदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन लोगों ने घटना को अंजाम देते समय पास में सो रहे मासूम को उठाकर अलग खड़ा कर दिया था। मासूम के सहमने और चीखने पर भी वह नहीं पसीजे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाइयों और उनके पिता को भी हत्या के मामले में नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र धौरहरा के ग्राम महाराजनगर निवासी शरीफ का 26 वर्षीय पुत्र रफीक बुधवार की रात9.00 बजे अपने छह साल के बेटे के साथ घर में सो रहा था। रफीक की पत्नी गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव के बाहर खेतों में शौच को गई थी। मौका देखकर कुछ लोग रफीक के घर में घुस आए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पास में सो रहे उसके मासूम बच्चे को बिस्तर से उठा दिया और धारदार हथियार से गला रेतकर रफीक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भागते समय रफीक की दूसरी पत्नी शमसुलनिशां ने उन लोगों को देख लिया। वह भागकर घर पहुंची तो नजारा देखकर सन्न रह गई। बेटा भी चीख-चीखकर रो रहा था। मृतक की पत्नी के शोर मचाने पर पास में ही रह रहे रफीक के भाई रहीस और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई रहीस की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीनों भाइयों कलीम, सलीम, हलीम और उनके पिता सिद्दीक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि कलीम लगभग तीन माह पूर्व रफीक की पहली पत्नी को भगा ले गया था तबसे वह कलीम के पास ही थी। इस मामले में रफीक ने कोतवाली धौरहरा में मामला दर्ज कराया था। इस दौरान रफीक ने शमसुलनिशां से दूसरी शादी कर ली थी। पत्नी को भगाने के मामले में कलीम और उसके परिवार के लोग रफीक पर सुलह समझौते का दबाव बनाते थे। कई बार समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल-धौरहरा रंजीत सिंह ने बताया कि रफीक की हत्या के पीछे सुलह समझौता न करना बताया जा रहा है। फिलहाल चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मौके के हालात बयां कर रहे हैवानियत की कहानी
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र के ग्राम महाराजनगर में हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। ग्रामीणों के अनुसार रफीक की पहली पत्नी को कलीम भगा ले गया था। मां के जाने के बाद छह साल का बेटा इकराम रफीक के पास ही रहता था। पत्नी के भाग जाने के बाद रफीक अपने पुत्र पर अपना प्यार लुटाता था। मां के जाने के बाद इकराम का एकमात्र सहारा उसका पिता रफीक ही था। घटना के समय दूसरी पत्नी शौच को गई थी, सिर्फ इकराम पिता के पास था। हत्यारे रफीक के घर पहुंचे तो पहले उन्होंने उसके पुत्र को चारपाई से उठाया और फिर रफीक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ पैर बांधने लगे। इस दौरान जहां रफीक का पुत्र कुछ अनहोनी भांप कर रोने लगा। शायद उसके रोने में कहीं न कहीं रफीक की जान बख्श देने की फरियाद ही थी, लेकिन पत्थर दिल हत्यारों पर मासूम के रोने का कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने भी मासूम के रोने की आवाज जरूर सुनी लेकिन वे इसे बच्चे की कोई जिद समझ अनसुना कर गए। डरा और सहमा इकराम रोता रहा, उधर हत्यारों ने रफीक को मौत के घाट उतार दिया। जब मोहल्ले के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वे स्तब्ध थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed