फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six people died in separate accidents

अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

Thu, 30 Apr 2015 06:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Six people died in separate accidents
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एलआरपी चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर एजेंसी के सामने गन्ना भरे ट्रक और गेहूं लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक राजापुर निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिकंद्राबाद। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सल्लिहाबाद चौराहे के निकट मेंहदी मोड़ पर सरियों से भरा ट्रक, गुल्ला टूट जाने के कारण खड़ा था, जिसके चालक एवं हेल्पर वहीं सो गए थे। बुधवार रात डेढ़ बजे मोहम्मदी से एफसीआई का गेहूं लादकर लखीमपुर जा रहा ट्रक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में सरियों से भरे खड़े ट्रक से भिड़ गया। इससे ट्रक के पीछे सो रहे चालक 35 वर्षीय शेरपाल उर्फ शेरू निवासी मोहल्ला ख्वाजा फिरोज थाना आरसी मिशन शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सो रहा हेल्पर 32 वर्षीय कुलदीप निवासी ख्वाजा फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि गेहूं भरे ट्रक का चालक मोहम्मदी निवासी सलमान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिस पर एसओ बृजेंद्र सिंह यादव, चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से कुलदीप और सलमान को फरधान सीएचसी भेजवाया, जहां कुलदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी नगर पालिका कर्मी संतोष सक्सेना का पुत्र 21 वर्षीय शिवम अपने दोस्त सागर और दीपक के साथ बाइक से करनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में भल्लिया भट्ठे के पास अनियंत्रित साइकिल सवार से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में साइकिल सवार सहित तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को गंभीरावस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शिवम की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय हरगांव और लखीमपुर के बीच शिवम की मौत हो गई। सूचना पर यहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। कस्बा निवासी सुंदरलाल सक्सेना की पुत्री की बारात 29 अप्रैल की शाम को पुवायां के गांव जठिया से आई थी। 30 अप्रैल की सुबह बारात में आए गांव सरौरा पश्चिमी सेहरामऊ निवासी राजीव जनवासे से वधू पक्ष के घर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग में खड़े डनलप से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पीछे 10 माह का पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी रामदुलारे के बेटे की बारात बबुरी गांव जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे डाले पर कुछ बाराती बैठे थे, जिसमें दूल्हे का चाचा 30 वर्षीय राजेश भी सवार था। बताते हैं कि रास्ते में डाले की जंजीर टूट गई, जिससे राजेश गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed