फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shop and house millions Thieves walked away with stuff

दुकान और घर से लाखों का  सामान बटोर ले गए चोर 

Tue, 02 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shop and house millions Thieves walked away with stuff
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
चोरों का कहर: बेहजम और फरधान में हुई वारदात 
विज्ञापन

 बेहजम चौराहा पर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोर घुस गए। उधर थाना फरधान क्षेत्र के गांव पड़रिया खतौसा के एक घर में घुसे चोर नकदी-जेवर चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
--
वारदात: एक 
नकब लगाकर ज्वैलर्स की दुकान से जेवर चोरी 

बेहजम।  कस्बा निवासी दुर्गेश रस्तोगी की मेन चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है।  सोमवार की रात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगा दी और दुकान के  अंदर घुस गए। चोर वहां रखी तिजोरी का लॉक खोल कर उसमें रखा डेढ़ तोला सोना  और एक किलो छह सौ ग्राम चांदी और 56 सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गए, घटना  की जानकारी सुबह तब हुई जब मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान स्वामी दुकान पहुंचे और शटर खोला। दीवार में नकब लगी देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा अन्य सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखी तिजोरी खुली थी। चोरी होने की सूचना पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर  पहुंचे एसओ नीमगांव ने चौकी पुलिस के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर  पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ जावेद अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्गेश  रस्तोगी ने बताया कि वह 13 फरवरी को दुकान खोल कर सड़क के उस पार लगे नल  पर पानी लेने गया था। इसी बीच चोर उच्चकों ने दुकान के अंदर जेवरों  से भरा थैला पार कर दिया था। इस घटना का खुलासा नीमगांव पुलिस आज तक नहीं  कर सकी है। एसओ जावेद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की  जाएगी।
विज्ञापन

----------

सोते रहे घर वाले, चोर बटोर ले गए सामान
महेवागंज/फरधान। फरधान निवासी सलीम अंसारी ने बताया कि सुबह वह नमाज पढ़ने गांव की मस्जिद में गए थे। घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। इस बीच मुख्य दरवाजे का चैनल खोलकर कुछ लोग घर के अंदर घुस गए और घर में रखा सामान खंगाल लिया। सुबह करीब पांच बजे उनके पुत्र समद अंसारी की आंख खुली तो घर में बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने संदूक में रखी चाबी से अलमारी का लॉकर खोला और उसमें रखा करीब 15 तोला सोने और आधा किलोग्राम चांदी के जेवर, 70 हजार की नकदी पार कर दी। घर से कुछ दूरी पर कुछ कपड़े आदि बिखरे मिले। बच्चों की दो गुल्लक भी चोर उठा ले गए। अनुमान है कि चोर पिटठू बैग मे सामान भरकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौजूदा ग्राम प्रधान अब्दुल वहीद के भाई के घर हुई वारदात से ग्रामीणों मे भी दहशत है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर मे करीब आठ लाख की संपत्ति चोरी हो जाने की बात कही है। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed