फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shoot

सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य को मारी गोली

Mon, 03 Aug 2015 10:47 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 03 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
shoot
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य और पटिहन के पूर्व प्रधान श्री कृष्ण भास्कर को घर वापस जाते समय पीछा कर रहे दो बाइक सवार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। लोगों ने जख्मी सपा नेता को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दौरान सपा नेताओं समेत तमाम लोगों की भारी भीड़ सीएचसी में लगी रही।
विज्ञापन

श्री भास्कर सोमवार की देर रात पलिया से बाइक द्वारा अपने घर पटिहन जा रहे थे। वह घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। गोली उनकी गर्दन में लगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। गांव में पूर्व प्रधान को गोली लगने की बात सुनते ही अफरातफरी मच गई और लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। सूचना मिलते ही एसओ केपी सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद मय दलबल के सीएचसी पहुंच गए और जख्मी से बात की। जख्मी सपा नेता ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो लोग उनका पीछा कर रहे थे जब वह घर के पास पहुंचे तो उन्होंने गर्दन में गोली मार दी। जख्मी सपा नेता को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी में सपा नेताओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि मामले में एसपी भी यहां आकर घटना की जानकारी लेंगे। गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन

एसओ पलिया केपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी। बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed