फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven killed in clash tractor-trolley and Bolero

ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की भिड़ंत में सात की मौत

Sat, 24 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven killed in clash tractor-trolley and Bolero
accident - फोटो : graphic
पांच की हुई शिनाख्त, पांचों एक ही परिवार के
विज्ञापन

लखीमपुर से मोहम्मदी में घर लौट रहे थे बोलेरो सवार

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गांव आंवला के पास शनिवार शाम साढ़े छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में बोलेरो में सवार सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में से पांच की ही शिनाख्त हो पाई है, ये पांचों एक ही परिवार के हैं।

पुवायां (शाहजहांपुर) के गांव तकेली निवासी वीरेश की मोहम्मदी के गांव बिचपरी में चेतराम के घर ससुराल है। एक दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण ससुर चेतराम के भाई श्रीराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें देखने के लिए वीरेश शनिवार को पत्नी किरन और पांच वर्षीय बेटे अनस के साथ पहले बिचपरी पहुंचे। वहां से वे जब जिला अस्पताल जाने लगे तो चेतराम, उनकी दूसरी बेटी सीमा और उसका पति अंकित समेत आठ अन्य लोग भी गाड़ी में बैठ गए। अस्पताल से श्रीराम को डिस्चार्ज कराकर वे लोग जब गाड़ी से बिचपरी लौट रहे थे तो आंवला गांव के पास बोलेरो गाड़ी सामने से आ रही ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। इससे बोलेरो के परखचे उड़ गए। गाड़ी खुद वीरेश चला रहे था। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ गोला निर्मल कुमार विष्ट, एसओ मितौली बृजेंद्र सिंह यादव और हैदराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में वीरेश, किरन, सीमा, चेतराम और श्रीराम समेत सात लोगों की मौत हुई। दो की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को पहले गोला सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, घायलों में लज्जावती, मुन्नी देवी और मुन्नी देवी के पति कमलेश शामिल बताए गए हैं। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सकुशल बचे अनस को गांव के ही एक व्यक्ति को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed