फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven home burned estimated loss of millions

सात घर जलकर राख लाखों के नुकसान का अनुमान

Fri, 26 Feb 2016 07:57 PM IST
पलियाकलां/मझगईं।
पलियाकलां/मझगईं। Updated Fri, 26 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
Seven home burned estimated loss of millions
दौलतापुर और शंकरपुरवा गांवों में लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना किया है। अग्निकांड के बाद इसमें कई परिवार खानाबदोश हो गए हैं।
विज्ञापन

पलिया तहसील क्षेत्र के गांव दौलतापुर में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से मैना देवी के पांच हजार रुपये, सोने के कुंडल, नए कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज समेत हजारों रुपये का संपत्ति जलकर राख हो गई। वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पेट पालती हैं। अग्निकांड के बाद उसके सामने काफी विषम स्थिति पैदा हो गई है। इसी प्रकार द्रौपदी के घर भी आग लगने से अनाज, बिस्तर समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शत्रोहन लाल ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

उधर मझगईं परिक्षेत्र के गांव शंकर पुरवा में बृहस्पतिवार की शाम रामबहादुर के लड़के का तिलक था। जिसके लिए एक छप्पर के नीचे कढ़ाही में पूड़ियां बन रहीं थीं। इसी दौरान निकली किसी चिंगारी से  छप्पर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और  देखते ही देखते पड़ोसी धर्मपाल, बुद्धा, सोम्बारी, तिलकराम, हरिराम के छप्पर के घरों को चपेट में लेकर राख के ढेर में बदल दिया। इसमें धर्मपाल की आठ हजार रुपये की नकदी, तीन क्विंटल लाही, दो क्विंटल धान, दो साइकिलें, बेड, बुद्धा के 15 हजार रुपये, सोम्बारी के दस हजार रुपये और सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड का वाहन न आने पर खुद ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सपा नेता वहीद खां और राजू चौरसिया ने अग्निपीड़ितों को ढाढ़स बंधाते हुए सहायता दिलाने का आशवासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed