फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven escaped from Dunlop Year-old girl 's death

डनलप से दबकर सात वर्षीय बच्ची की मौत

Thu, 28 May 2015 06:27 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Thu, 28 May 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Seven escaped from Dunlop Year-old girl 's death
ग्राम मटहिया में बुधवार को रात आठ बजे घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय
विज्ञापन
बच्ची की डनलप से दबकर मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव मटिहया निवासी सुरजीत कुमार की कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय पुत्री रीना बुधवार की रात आठ बजे घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के पास खेल रही थी। सुरजीत का डनलप दरवाजे पर ही खड़ा था। पड़ोसी राजकुमार के यहां मिट्टी डालने के लिए एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली से आया था। रास्ते से जब तक सुरजीत ट्रैक्टर को निकालने के लिए डनलप को हटाता उससे पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने डनलप में टक्कर मार दी। इससे डनलप बढ़ गया और खंभे के पास बैठी बच्ची की दबकर मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया और मां सरोजनी देवी, पिता सुरजीत, भाई शिवम तथा बहन शांति को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज संदीप यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे और लोगों के गुस्से को शांत कराकर ट्रैक्टर ट्रॉली गांव के एक व्यक्ति के यहां सुरक्षित खड़ा करवाई। चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान राधिका देवी के समक्ष समझौता हो गया। पंचनामे के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed