{"_id":"6aad91048bf91b2efc088605","slug":"five-female-students-hit-by-out-of-control-car-injured-amethi-news-c-96-1-ame1014-176016-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनियंत्रित कार की चपेट में आईं पांच छात्राएं, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनियंत्रित कार की चपेट में आईं पांच छात्राएं, घायल
Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर कस्बे में शुक्रवार को स्कूल जा रहीं पांच छात्राएं अनियंत्रित कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद कार सड़क किनारे स्थित प्लास्टिक की दुकान में जा घुसी। छात्राओं की साइकिलें और दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला।
राजा पूर्वी निगोहा निवासी कोमल (10), इंदू (13), दीपाली, सोचिनी (14) और काजल (12) साइकिल से कंपोजिट विद्यालय फुरसतगंज जा रही थीं। कस्बे में हाईवे पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से पांचों घायल हो गईं। इसके बाद कार सतीश की प्लास्टिक की दुकान में जा घुसी। उस समय सतीश दुकान लगा रहे थे।
हादसे में दुकान का फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल छात्राओं को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका शमीम बानो और शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हालचाल लिया। शिक्षकों ने उनके अभिभावकों को घटना की सूचना दी। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।