फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeing the bodies of three brothers each eye moist

तीन सगे भाइयों के शव देखकर हर आंख नम

Tue, 06 Oct 2015 07:25 PM IST
चंदनचौकी
चंदनचौकी Updated Tue, 06 Oct 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Seeing the bodies of three brothers each eye moist
आदिवासी थारू क्षेत्र के ग्राम गोबरौला में तीनों सगे भाइयों का शव आते ही कोहराम मच गया। शव को देख हर आंख नम हो गई। बाद में तीनों का एक साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में एक सड़क दुर्घटना में  गोबरौला गांव निवासी 38 वर्षीय नंदलाल, 45 वर्षीय हरीराम राना  और 40 वर्षीय किरपाली राना की घर वापस आते समय मौत गई थी।  उनकी टैक्सी 150 मीटर गहरी खाई में गिर  गई थी। मंगलवार को सुबह चार बजे उनके शव गांव पहुंचे। शव देखते ही घर वालों में कोहराम मच गया और गांव वालों की आंखें छलक पड़ीं। मंगलवार को तीनों भाइयों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान इलाके के हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूठी निकली लिप्टन की मौत की खबर
घरवालों का कहना है कि जो सूचना आई थी उसमें भूड़ा निवासी लिप्टन की मौत की बात भी कही गई थी लेकिन पता चला कि वह ठीक है पर उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed