फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM, JE and checking team locked when by public

एसडीओ, जेई और चेकिंग टीम को बंधक बनाया

Sat, 06 Feb 2016 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 06 Feb 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
SDM, JE and checking team locked when by public
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि गुरुवार की शाम को मीटर बदलने के दौरान बिजली अधिकारियों को बंधक बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस बाबत प्राइवेट कंपनी के एरिया इंचार्ज अवधेश कुमार से सदर कोतवाली में तहरीर दिलाई गई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। इस मसले पर शनिवार को भी बिजली अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोतवाली में अपनी-अपनी बात रखते हुए दिखे। हालांकि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुराने मीटर ही बिजली विभाग को मिल पाए हैं।
विज्ञापन

मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल ने कंपनी के कर्मचारियों पर महिलाओं को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि दोपहर के समय जब महिलाएं घरों में अकेली होती हैं तो कंपनी के कर्मचारी घरों में जाते हैं और बिजली के मीटरों पर एक मशीन रख देते हैं, जिसमें 70 से 85 प्रतिशत तक मीटर धीरे चलना दिखाया जाता है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारी उन मीटरों के सील को सही बताते हैं। उनका आरोप है कि मीटर चेकिंग के दौरान कंपनी की टीम द्वारा महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों पर सीलिंग सर्टिफिकेट बांटने का आरोप लगाया। कहा कि यह गलत है। उनके मुताबिक मोहल्ला शास्त्रीनगर में अंजुला टंडन, विनोद गुप्ता और रश्मि निगम से अवैध वसूली की गई है। वहीं सपा के जिला सचिव अंसार महलूद ने डीएम को पत्र भेजकर प्राइवेट कंपनी पर अवैध वसूली और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed