{"_id":"6ad92ff7cce68b22b30d07df","slug":"shraddha-was-set-to-be-a-vvip-guest-at-the-dandiya-festival-poster-goes-viral-lucknow-news-c-13-lko1070-1976038-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डांडिया महोत्सव में वीवीआईपी गेस्ट बनने वाली थी श्रद्धा, पोस्टर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डांडिया महोत्सव में वीवीआईपी गेस्ट बनने वाली थी श्रद्धा, पोस्टर वायरल
विज्ञापन
वायरल पोस्टर।
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का डांडिया महोत्सव में बतौर वीवीआईपी गेस्ट शामिल होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर के मुताबिक, अवध शिल्पग्राम में 16, 17 और 18 अक्तूबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में श्रद्धा को वीवीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।
हालांकि, कार्यक्रम में उसके शामिल होने से पहले ही शिवा शर्मा की मौत हो गई और हत्या के आरोप में श्रद्धा का नाम सामने आया। पोस्टर में श्रद्धा की बड़ी तस्वीर लगाई गई थी। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जाना बताया गया है। हालांकि, पोस्टर की सत्यता की पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
आरोपी आमिर मददगार और राजदार भी
शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर की श्रद्धा से क्या संबंध है, इस बारे में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमिर श्रद्धा का पूर्व प्रेमी था और उसके मैनेजर व ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था। वह पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद-फरोख्त का काम भी करता था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले आमिर ने श्रद्धा से दूरी बना ली थी। नौ अक्तूबर को श्रद्धा ने उसे फोन कर घर बुलाया था। इसके बाद श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश के साथ आमिर भी लखनऊ छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा को नेपाल सीमा पार कराने में आमिर की अहम भूमिका थी। नेपाल में उसे सिमकार्ड उपलब्ध कराने के बाद आमिर लखनऊ लौट आया और फिर दिल्ली चला गया।