{"_id":"57c5cd984f1c1b19472cb228","slug":"sdm-captures-the-panchayat-house-got-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पंचायत घर से हटवाया कोटेदार का कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने पंचायत घर से हटवाया कोटेदार का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
ग्राम बैबहा के कोटेदार समेत कई लोगों का था कब्जा
थाना नीमगांव की ग्राम पंचायत बैबहा के प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने ग्राम पंचायत घर पर कोटेदार समेत कई लोगों के किए गए कब्जे को हटवा दिया। पुलिस अब अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।
ब्लॉक मितौली की ग्राम पंचायत घर पर गांव के कोटेदार नवीन वाजपेई कई वर्षों से कब्जा किए हुए थे। इसके अलावा भी कई लोगों ने कब्जा कर रखा था। ग्राम प्रधान रविकांत दीक्षित ने बताया कि उन्होंने कई बार कोटेदार से पंचायत भवन से कब्जा हटाने के लिए कहा था, लेकिन कोटेदार नहीं माना। जिस पर उन्होंने एसडीएम मितौली मंशाराम को शिकायती पत्र देकर पंचायत घर खाली कराने की मांग की। ग्राम प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सिकन्द्राबाद चौकी प्रभारी को तत्काल कब्जा हटाकर पंचायत घर खाली कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को चौकी प्रभारी नंद कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ जाकर कोटेदार और अन्य लोगों से पंचायत घर पर किया गया कब्जा खाली करा दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।