{"_id":"40ff89e54cabc14462f93c9bd315285b","slug":"sarraf-behind-the-police-station-in-store-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पीछे सर्राफ की दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के पीछे सर्राफ की दुकान में चोरी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के ठीक पीछे और बीचोबीच मोहल्ला रानीगंज में चोर टिन काटकर सर्राफ की एक दुकान में दाखिल हो गए और करीब डेढ़ लाख रुपये का चांदी का जेवर और बर्तन उड़ा दिए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान पर तमाम व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजीगंज फाटक पर स्थित कामता प्रसाद दीनानाथ के नाम से संकटा निवासी हीरालाल रस्तोगी की सोना-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार की देर शाम हीरालाल का पुत्र अनुभव दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान में ऊपरी हिस्से की टिन काट दी और अंदर दाखिल हो गए। पीड़ित व्यापारी हीरालाल के मुताबिक चोर दो किलो चांदी के जेवर और करीब डेढ़ किलो चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। हीरालाल ने बताया कि अनुभव ही दुकान पर बैठता है। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर अंदर का सारा सामान बिखरा मिला। जबकि जेवर और बर्तन गायब थे। बता दें कि चोरों ने जून 2013 में भी सर्राफ की इसी दुकान से लाखों का जेवर उड़ा दिया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। इस घटना में पुलिस ने हीरालाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान में चोरी
लखीमपुर खीरी। शहर के संकटा देवी चौकी अंतर्गत देवकली रोड पर चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर रिपेयरिंग के आए 35 मोबाइल और तमाम उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। दुकान मालिक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर सेंध लगाई है। चोरी गए मोबाइल सेटों और अन्य सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है।