फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarju, Belrayan Bagas sales mix in the sugar mills!

सरजू, बेलरायां चीनी मिलों में बैगास बिक्री में घपला!

Sun, 22 Mar 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Mar 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Sarju, Belrayan Bagas sales mix in the sugar mills!
सहकारी क्षेत्र की सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां और किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर द्वारा लूज बैगास की बिक्री में घपला कर सरकार को चूना लगाने का मामला सामने आया है। डीएम किंजल सिंह ने बैगास की बिक्री में गड़बड़ी का शक होने पर एडीएम की निगरानी में बैगास की नीलामी कराई, जिसमें प्रधान प्रबंधकों की कारगुजारी खुलकर सामने आ गई। डीएम ने दोनों मिलों के प्रबंधकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2014-15 में उत्पादित लूज बैगास की मिलों द्वारा बिक्री की गई थी, जिसमें प्रधान प्रबंधकों ने टेंडर प्रक्रिया न अपनाकर महज खानापूर्ति की। डीएम के पास फाइल पहुंची तो बैगास बिक्री की अपेक्षाकृत दरें कम होने पर शक हुआ। डीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए जनपद स्तर पर लूज बैगास की बिक्री के लिए एडीएम हरिकेश चौरसिया की देखरेख में कमेटी गठित कर दी, जिसके बाद 18 मार्च को निविदाएं आमंत्रित की गईं। प्राप्त निविदाएं 19 मार्र्च 2015 को कमेटी के समक्ष खोली गईं, जिसमें बेलरायां मिल की बैगास के लिए 271.60 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री दर प्राप्त हुई है। जबकि पूर्व में क्रमश: 173, 145 और 253 रुपये प्रति क्विंटल दर पर बैगास बिक्री की गई थी। इसी तरह संपूर्णानगर मिल की लूज बैगास के लिए 265.60 रुपये प्रति क्विंटल की दरें प्राप्त हुई हैं, जबकि इससे पहले 185, 165 और 211.76 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक्री की गई थी।
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिलों द्वारा उत्पादित लूज बैगास की डीएम के निर्देशन में निविदा प्रक्रिया कराकर नीलामी कराई गई, जिससे सहकारी चीनी मिल की इकाई बेलरायां एवं संपूर्णानगर को अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। वहीं प्रधान प्रबंधकों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed