{"_id":"7caa0190987843600d196cec4d11b75b","slug":"sales-of-country-liquor-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की बिक्री करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी शराब की बिक्री करते दो गिरफ्तार
पलियाकलां
Updated Tue, 26 May 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी इंचार्ज ने स्टेशन रोड पर तय समय के बाद बाद देर रात में ठेके खुला होने और बाहर रखकर देशी शराब बेचते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। करीब छह पेटी देशी शराब भी बरामद की गई।
चौकी इंजार्ज धर्मदास सिद्धार्थ के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित देशी शराब का ठेका नंबर चार रात करीब 12.45 बजे खुला था और दो व्यक्ति बाहर देशी शराब के पौवे रखकर उसे बेच रहे थे। यह उन्होंने दोनों को पकड़ कर माल जब्त कर लिया। उनके मुताबिक पकड़े गए उन्नाव जिला निवासी अतुल कुमार के पास से 126 पौवे और शाहाबाद जिला सीतापुर निवासी इंद्रकुमार के पास से 128 पौवे बरामद हुए। दोनों को माल समेत पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सिद्धार्थ ने बताया कि इसके अलावा आबकारी इंस्पेक्टर को भी कार्रवाई की संस्तुति कर पत्र भेजा गया है।