{"_id":"57a36e714f1c1bc3762ba4cc","slug":"said-student-gang-rape-molestation-recorded-in-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने कहा गैंगरेप, रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने कहा गैंगरेप, रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो-मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद के तीन युवक नामजद, कोर्ट में लड़की के बयान कराए
बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल को टक्कर मारकर रोका
पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
थाना मैगलगंज क्षेत्र में स्कूल से घर वापस आ रही 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन छात्रा का कहना है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित किशोरी ने छेड़छाड़ की ही तहरीर दी है। उसके बयान सीजेएम कोर्ट में करा दिए हैं। उधर, पुलिस पर आरोप है कि वह छात्रा का मेडिकल कराने में हीलाहवाली कर रही थी और भाजपा के पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के हस्तक्षेप के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
कोर्ट में बयान कराने के बाद छात्रा ने पत्रकारों को बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह खूंटी खुर्द मार्ग से अपने घर जा रही थी। स्कूल से ही बाइक सवार तीन युवक उसका पीछा कर रहे थे। एक तालाब के पास तीनों युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया और गन्ने के खेत में खींच ले गए। किशोरी ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ रेप किया और भाग गए। वह बदहवास हालत में घर की ओर जा रही थी तभी बाइक से गांव का ही एक व्यक्ति निकला और उसे घर पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर औरंगाबाद में मोबाइल शाप पर काम करने वाले शिवम, सुमित और अनीस के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। शाम करीब चार बजे सीजेएम कोर्ट में किशोरी के बयान कराए। कोर्ट के आदेश पर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
दरोगा पर मेडिकल में हीलाहवाली का आरोप
आरोप है कि कोर्ट में बयान कराने के बाद औरंगाबाद पुलिस चौकी का दरोगा अवधेश यादव पीड़ित छात्रा और उसके परिवार के लोगों को इधरउधर घूमाते रहे। मामला गैंगरेप में दर्ज न होने पर किशोरी के घरवालों ने भाजपा के पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा को जानकारी दी। इसी बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम जी पांडेय, अनुराग मिश्रा, पन्नालाल अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता महिला अस्पताल पहुंच गए। शाम करीब सात बजे भाजपा नेता रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और नाराजगी जताई तब दरोगा ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
छात्रा के परिवार के लोगों से मिली तहरीर आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट से मिले तथ्यों के आधार ही आगे की कार्रवाई होगी।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी