फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rud kar ke ke ka ko rush, fury

राड से मारकर की गाय की हत्या, रोष

Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनियां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनियां खीरी। Updated Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rud kar ke ke ka ko rush, fury
मौत - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा 
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार  

  खेत में फसल चट कर रही एक गाय पर सोमवार की देर शाम गांव सुथना बरसोला निवासी एक युवक ने रॉड से कई प्रहार कर दिए, जिससे गाय की कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना से गांव में रोष व्याप्त हो गया। नाराज ग्रामीण गाय का शव ठेली पर लादकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

ग्रामीणों के मुताबिक गांव सुथना बरसोला निवासी सुहेल पुत्र सहिद एक गाय को पहले खेत में लोहे की रॉड से पीटकर बाहर निकाला। बाद में उसे पीटते हुए गांव तक ले आया, जिससे गाय बेदम होकर गांव के ही हीरालाल मिस्त्री के घर के आंगन में बेसुध होकर गिर गई। इससे वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और आरोपी के बीच काफी नोकझोंक हुई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो आरोपी मौका पाकर भाग निकला। मामले की जानकारी यूपी 100 को देकर ग्रामीण गाय का शव ठेली पर लादकर कोतवाली तिकुनियां पहुंचे और हंगामा करने लगे। गांव के निवासी चंद्रप्रताप राजपूत ने आरोपी सुहैल पर कार्रवाई और गाय के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और रात में ही छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कुंडा नाला के पास दफना दिया गया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed