{"_id":"1f280d162a6b2f24e119afc7da6761ba","slug":"robbery-plan-three-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार
मैगलगंज
Updated Thu, 08 Jan 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास से डकैती डालने की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन बदमाशों पर कई जनपदों के थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
एसओ आनंद शाही को मुखबिर ने रात दो बजे सूचना दी कि मैगलगंज रेलवे स्टेशन के पास कुछ शातिर अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर एसओ ने हमराह एचसीपी विद्यासागर वर्मा, ताज अहमद और आरक्षी मोहनलाल राणा, देवेंद्र गौड़, विपिन बालियान, राजीव त्रिपाठी, देशराज के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी तो बदमाशाें ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें घेरते हुए दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम अशोक कुमार निवासी अमरनगर थाना पिहानी जिला हरदोई, गुड्डू गौतम निवासी बरगांवा थाना पिसावां सीतापुर और मुनार निवासी नई बस्ती थाना मैगलगंज बताए।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक रायफल एक बंदूक और डेढ़ दर्जन कारतूस जिंदा और खोखा बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि यह लोग कस्बे में कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए लोगों में से अशोक एवं गुड्डू गौतम पर पिसावां पिहानी और मैगलगंज थानों पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।