फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Robbery is not revealing the four suspended kotwal

डकैती का खुलासा न होने पर कोतवाल समेत चार निलंबित

Tue, 10 Nov 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 10 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Robbery is not revealing the four suspended kotwal
शहर से सटे गांव भंसड़िया में कनाडा निवासी एनआरआई शोभना नंदी के निर्माणाधीन सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल में दो नवंबर की रात हुई डकैती के मामले का खुलासा न होने पर कोतवाली इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार, चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार राय और सिपाही उत्तम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में चौकीदार को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही डीएम ने लेखपाल कैलाश वर्मा को नंदी का पड़ोसियों से भूमि विवाद को लेकर मतभेद की सूचना न देने पर निलंबित किया है।
विज्ञापन

लड़कियों की निशुल्क पढ़ाई के लिए खोले जाने वाले इस निर्माणाधीन हाईस्कूल में दो नवंबर की रात आधा दर्जन डकैतों ने एनआरआई शोभना नंदी और उनकी रिश्तेदार शुभलक्ष्मी निवासी गुड़गांव को घायल कर 90 हजार रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। तब से सीओ सिटी एमपी सिंह के नेेतृत्व में स्वॉट और सर्विलांस टीम घटना के खुलासे के प्रयास में लगी थीं। कई दिन तक खुलासा न होने पर शोभना नंदी और शुभलक्ष्मी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और गृह मंत्रालय में की, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया पुलिस बल के साथ एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। पूछताछ में चौकीदार बंशीलाल ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया। डीएम ने उसे हटाने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed