फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rnjisn rural shot dead

रंजिशन ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rnjisn rural shot dead
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
बेटे की तहरीर पर चार नामजद, दो हिरासत में 
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा में बुधवार तड़के एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने भी मौका मुआयना किया। 
गांव लोनियनपुरवा मजरा लखाही निवासी रामलखन ने बताया कि उसके 55  वर्षीय पिता प्रकाश लोनिया मंगलवार रात घर के बाहर तख्त पर सो रहे थे। साथ में ही उनके साले का बेटा संतोष भी था। तहरीर के अनुसार गांव के ही पप्पू, शंभू, राकेश से अक्सर उसका विवाद होता रहता था। इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से आरोपी उनके घर में पत्थर फेंक रहे थे। बुधवार की तड़के करीब चार बजे चार हमलावर तमंचा लेकर आए और प्रकाश पर ताबड़तोड़ गोलियां दागने लगे। एक गोली प्रकाश के सीने के नीचे पेट और बांई तरफ जांघ में लगी। इसके बाद हमलावर भागने लगे, जिन्हें भागते हुए पास में लेटे संतोष ने देख लिया। घटना के बाद काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए, इस दौरान प्रकाश की मौत हो चुकी थी। उधर संतोष बताता है कि उसने हमलावरों को भागते देखा। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

 
हत्या का मामला संदिग्ध है। फिलहाल हत्यारोपी शंभू और राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया दर्ज कराई गई रिपोर्ट पूरी तरह से संदिग्ध है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज सिंह, एसओ।
 
नामजद रिपोर्ट दर्ज पर उलझी 
है प्रकाश हत्याकांड की गुत्थी
रंजिश का वाजिब कारण भी नहीं बता पा रहा मृतक का बेटा

लोनियनपुरवा के प्रकाश की हत्या के मामले में पुत्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने भले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन हत्याकांड की गुत्थी उलझी  है। एसओ निघासन मनोज सिंह ने भी तहरीर पर संदेह जताया है। उन्हें शक है कि साथ में लेटा साले का पुत्र और मृतक का पुत्र भी सही बात नहीं बता रहा है।  पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार तड़के प्रकाश और उसके साले लक्ष्मी का 25 वर्षीय बेटा संतोष एक साथ एक ही तख्त पर सो रहे थे। खास बात यह है कि जब हमलावरों ने प्रकाश पर गोलियां चलाई इसकी आवाज से संतोष की नींद नहीं खुली। मृतक के पेट और बांई टांग में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक जब दोनों एक ही चारपाई पर लेटे थे तो खून के छींटे संतोष पर क्यों नहीं पड़े। 
 
साले की मौत के बाद से ससुराल में रह रहा था प्रकाश
एसओ  मनोज सिंह ने बताया कि मृतक प्रकाश की ससुराल फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव खइहां में है। करीब 20 साल पहले  प्रकाश ने अपने साले लक्ष्मी चौहान को  किसी बात को लेकर चाकुओं से गोदकर  घायल कर दिया था। लक्ष्मी चौहान की जिला अस्पताल में एक सप्ताह बाद मौत हो गई थी। साले की मौत के बाद उसकी पत्नी और उसके बेटे संतोष को प्रकाश अपने घर ले आया था। संतोष की शादी भी प्रकाश ने ही करवाई थी। उसी दौरान प्रकाश अपने ससुराल में ही रहने लगा था। वह अपने बेटे के पास कभी कभार ही आता था।

 
दो दिन पहले ही बेटे के पास आया था प्रकाश
प्रकाश, दो दिन पहले ही साले के पुत्र संग बेटे के पास गांव लोनियनपुरवा में आया था। एसओ के अनुसार घटना के पीछे रंजिश की सही वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी और हत्यारे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed