{"_id":"a2d6e78330800a7d76b010e7aa8ebff0","slug":"returning-from-the-wedding-ceremony-couple-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे दंपति की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लौट रहे दंपति की हादसे में मौत
गोला गोकर्णनाथ
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में एक शादी समारोह से बाइक से गांव लौट दंपति को गोला-लखीमपुर रोड पर स्थित कोटवारा मोड के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दंपति की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिजौरिया निवासी 26 वर्षीय दुष्यंत कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी अर्चना के साथ कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार की देर गोला के एक मैरिज हाल में पहुंचे थे। इसके बाद रात करीब तीन बजे दोनो बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लखीमपुर रोड पर कोटवारा मोड़ से आगे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक के चाचा बनवारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
बेसहारा हो गई बहन पूनम
गोला गोकर्णनाथ। सड़क दुर्घटना में मरे दंपति के परिवार में मृतक दुष्यंत की 15 वर्षीय बहन पूनम ही बची है। भाई और भाभी की मौत से पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है, वह रोते-रोते बेहोश हो जाती है और जब भी होश आता है तब वह चिल्लाकर बिलखने लगती है। ग्रामीणों के मुताबिक दुष्यंत के पिता ढाकनलाल का नौ वर्ष और मां का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। दुष्यंत की बड़ी बहन राममूर्ति की शादी भिम्मापुर से हुई थी, जिसका छह वर्ष पूर्व और बड़े भाई उत्तम का 15 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। भाई अरुण नौ वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर कहीं चले गया था। अब तक वह वापस घर नहीं आया है। बिजौरिया में अब मृतक की बहन के अलावा कोई नहीं है। उसके ताऊ बनवारीलाल दतेली गांव में रहते हैं। दुष्यंत की शादी चार वर्ष पूर्व हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अशर्फीगंज से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है।