फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Restricted to the killing of animals in the village roomy stress

प्रतिबंधित पशुओं की हत्या से पैला गांव में तनाव

Fri, 16 Jan 2015 07:02 PM IST
बेहजम/भूपतिपुर
बेहजम/भूपतिपुर Updated Fri, 16 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Restricted to the killing of animals in the village roomy stress
थाना नीमगांव क्षेत्र के पैला गांव में गुरुवार की रात गन्ने के खेत में तीन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की खबर से मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी, हंसिया, बिना नंबर की एक बाइक और कपड़े बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पैला गांव के ग्रामीण दक्षिण दिशा में स्थित गांव निवासी भोलाराम के खेत में गन्ना छीलने गए थे। इस बीच लोगों की नजर पड़ोस के खेत पर पड़ी, जहां तीन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर शवों को वहीं छोड़ दिया गया था। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। प्रतिबंधित पशुओं की हत्या से भड़के लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कुछ देर में ही एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम सदर राकेश पटेल, एसडीएम मितौली शादाब असलम, सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित, एसओ नीमगांव परशुराम ओझा, एसओ मितौली बृजेंद्र यादव, एसओ मैगलगंज आनंद शाही, क्यूआरटी और पीएसी समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस ने शवों को मितौली और नीमगांव थाने की सरकारी जीप में लदवाकर मितौली पशु चिकित्सालय भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
बेहजम।
पैला गांव में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा, गोरक्षा समिति के संगठन मंत्री मंगूलाल समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गांव वालों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।  --
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से मिले अहम सुराग
सिकंद्राबाद। सीओ मितौली मिथलेश कुमारी दीक्षित ने बताया कि ग्राम प्रधान पैला आफताब अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो लोगों से पूछताछ में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के बाबत अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
परीक्षण के लिए मथुरा लैब भेजा गया मांस
सिकंद्राबाद।
शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनका सैंपल ले लिया गया है। मितौली के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी सीबी कश्यप ने बताया कि सैंपल को मथुरा में पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी भेजा गया है। इससे पता चलेगा कि मौके से मिला मांस किस पशु का है। यह रिपोर्ट 10-12 दिनों में आ जाएगी।
...जब सीओ ने संभाल ली स्थिति
बेहजम।
प्रतिबंधित पशुओं के शव मिलने के बाद पहुंचे एसओ नीमगांव परशुराम ओझा ने पत्रकारों और ग्रामीणों पर बरसना शुरू कर दिया। इस पर उनकी भाषा का लोगों ने विरोध किया। गनीमत रही कि इसी बीच सीओ मितौली मौके पर पहुंच गईं, उन्होंने लोगों को समझाया और पत्रकारों को भी फोटो खींचने की अनुमति दे दी। इससे माहौल शांत हो गया।
आरोपियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई : एसपी
एसपी अरविंद सेन ने कहा है कि दो आरोपी पकड़े गए हैं, जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। जांच में यदि किसी और की भी लिप्तता मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंधित पशु के मांस
सहित तीन गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ।
गुरुवार को रात्रि गश्त के दौरान कोतवाल एके उपाध्याय ने एक पिकअप का अलीगंज रोड पर पीछा किया। बिना नंबर पिकअप चला रहे चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने पिकअप का पीछाकर रोका, जिसमें पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस भरा था। मांस को छिपाने के लिए वाहन में मांस के ऊपर खबहा भरे थे। पुलिस ने वाहन को सीजकर चालक फैसल निवासी मुगलपुरा मुरादाबाद का चालान भेज दिया है। उधर विकास चौराहे के पास एक बाइक से 30 किग्रा प्रतिबंधित मांस को ले जा रहे रशीद और कदीर निवासी नानकपुर थाना मैलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed