Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara: Violence Erupts After Sarpanch Poll Defeat,Polling Team Attacked and Magistrate’s Vehicle Set Ablaze

बांसवाड़ा: सरपंच चुनाव में हार के बाद मचा बवाल, पोलिंग पार्टी पर पथराव, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी

Tue, 17 Nov 2026 04:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव में 32 वोटों से हार के बाद तनाव फैल गया। हारे प्रत्याशी के समर्थकों पर पथराव और मारपीट का आरोप है। भीड़ ने पोलिंग पार्टी को निशाना बनाया और जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी।

विज्ञापन
Banswara: Violence Erupts After Sarpanch Poll Defeat,Polling Team Attacked and Magistrate’s Vehicle Set Ablaze
मतदान दल की बस पर पथराव, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सोमवार देर रात सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होते ही हिंसा भड़क उठी। 32 मतों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी ललित कुमार के समर्थकों ने कथित तौर पर जमकर उत्पात मचाया। आक्रोशित भीड़ ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया और पोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए पथराव किया। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मतगणना के बाद जैसे ही ललित कुमार की 32 वोटों से हार की घोषणा हुई, उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ ने मतदान केंद्र पर पथराव और मारपीट शुरू कर दी। हमले में पोलिंग पार्टी के कई कर्मचारियों के चोटिल होने की सूचना है। वहीं उपद्रवियों ने जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन में आग लगा दी, जिससे गाड़ी जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश मीणा भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: 15 करोड़ का सालाना कारोबार, आलीशान जिंदगी... फिर भी चुना संन्यास, जैन संत बनने जा रहा पूरा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में दबिश देकर हिंसा और आगजनी में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीएम मुकेश मीणा के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बूथ पर हमले का पहला मामला
इस बार जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। लोगों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर छोटी - छोटी घटनाएं हुई, किंतु बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर हमले का यह पहला मामला है। जिले में सोमवार रात की वारदात के अतिरिक्त पूरे चुनाव में कहीं भी किसी भी बूथ पर हिंसक वारदात नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed