{"_id":"58f8fc944f1c1b3f3b4742a5","slug":"report-on-14-people-including-former-legislator-s-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भतीजे सहित 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के भतीजे सहित 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने राजनीतिक द्वेष भावना के तहत फंसाने का लगाया आरोप
नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी एक महिला ने पूर्व विधायक विनय तिवारी के भतीजे सहित 14 लोगों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी राजीव वर्मा की पत्नी पल्लवी वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जुलाई 2016 की दोपहर को इंद्रजीत उर्फ काके बाइक से आए और उसके पति और उसे गालियां देने लगे। किसी तरह मामले को शांत किया गया। लेकिन उसी दिन शाम आठ बजे मकान की रेलिंग पर किसी ने ईट का रोड़ा फ़ेंककर मारा, उस समय सभी लोग छत पर सोए थे। कुछ समय बाद इंद्रजीत उर्फ काके, नितिन तिवारी, अखिलेश तिवारी, महेेंद्र शुक्ल, राहुल शर्मा, कैफ अली, बारिस अली, आकाश लाला, उमेश दीक्षित, सुरेंद्र मिश्र, गौरव मिश्र, विकास, रसिक तिवारी, हिमांशु सहित दर्जनों लोगों ने हाथों में ईंट, रोड़ा, असलाह, लाठी डंडे लेकर पल्लवी के मकान पर धावा बोलते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। सीढ़ी के सहारे हमलावर उसके मकान पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। किसी तरह मकान से वह, उसका पति और बच्चे मकान के पीछे कूदकर निकले। पीड़िता के पति राजीव वर्मा, पुत्री जानवी वर्मा भागने में सफल हो गए लेकिन नितिन तिवारी ने उसे और उसके पुत्र शिवम वर्मा को मौके पर ही पकड़ लिया और मारते पीटते हुए अपने आवास पर ले गए। और कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति राजीव वर्मा, अपने साथी डीपी आर्या के साथ बिजनेस करते थे। जिनसे नितिन तिवारी आए दिन गुंडा टैक्स की मांग करते थे। मना करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। उसकी सुनवाई होने के बजाय नितिन तिवारी ने सत्ता के बल पर उसके पति के विरुद्घ 342, 385, 386 की धारा के फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया था। दो माह जेल में रहने के बाद उसके पति को जमानत पर रिहा किया गया। सत्ता के दबाव में उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। वह परिवार सहित जान बचाने के लिए इधर उधर भटकती रही। अब उसने आठ माह बाद परिवार सहित घर वापसी की है। पीड़िता ने परिवार की सुरक्षा की माग करते हुए आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बोले पूर्व विधायक
सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी का कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना के तहत सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। लगाए गये सारे आरोप गलत हैं। वक्त आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।