{"_id":"58dab37d4f1c1b447763f6ce","slug":"remains-of-restricted-animal-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले, सनसनी
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने गांव के ही ठाकुर प्रसाद मौर्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अनुमान है कि पशु की मौत करीब हफ्ते भर पहले हुई है।
गांव दुबहा के कुछ लोग खेतों की ओर मंगलवार को गए थे। वहां पर उन लोगों को बदबू आई। जाकर देखा तो गांव के ही बुद्वा के खेत में गौवंशीय पशु के अवशेष पड़े थे। उसके सिर और पैर के अलावा सब कुछ गायब था। अवशेष मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। काफी तादात में वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। अतिसंवेदनशील गांव होने के कारण सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। उसके बाद ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उग्र ग्रामीणों को शांत कराया। बाद में पुलिस अवशेषों को लेकर पशु अस्पताल पहुंची। वहां पर अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि गांव दुबहा निवासी ठाकुर प्रसाद मौर्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।