{"_id":"58a07b694f1c1b5f37d83f7a","slug":"recovered-two-stolen-bikes-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोला और सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र से चोरी की गईं दो बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
पुलिस चौकी ढकवा प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम दरोगा सुंदर सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम भल्लिया बुजुर्ग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ग्राम सकेथू निवासी छोटे सिंह बाइक लेकर आ पहुंचा। पुलिस ने जब कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस उसे थाने लाई और पूछताछ की। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद डीलक्स बाइक यूपी 31एसी 5824 उसने एक दिन पूर्व हरगांव चीनी मिल गेट से चुराई गई थी। इसी प्रकार पांच जनवरी को एक पैशनप्रो बाइक यूपी 31एन8577 भल्लिया बुजुर्ग गांव के पास से चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पैशनप्रो बाइक को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गोला में बाइक चोरी के पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।