फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rambli sought protection from the SP

रामबली ने एसपी से मांगी सुरक्षा

Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rambli sought protection from the SP
एसपी - फोटो : अमर उजाला
खैरीगढ़ में तीन लड़कियों का अपहरण करने वाले एक आरोपी ने भेजा था पत्र
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सिंगाही में तीन लड़कियों का अपहरण करने वाले एक आरोपी का सुलह करने का दबाव बनाने संबंधी पत्र मिलने के बाद रामबली का परिवार दहशत में है। रामबली की तहरीर पर थाना सिंगाही में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो गई है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में रामबली ने बुधवार को एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई और प्रार्थनापत्र के साथ जब्बार के नाम से लिखा गया पत्र भी दिया, जिसमें रामबली को सिंगाही का घर छोड़ने की धमकी दी गई है। 

बताते चलें कि थाना क्षेत्र सिंगाही में 15 जनवरी 2016 की रात कोल्हू व्यापारी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों का तीन बाइक से आए आधा दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद फिरौती की रकम मिलने के बाद बदमाशों ने लड़कियों को छोड़ा था। इस मामले में रामबली ने दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी जब्बार अब तक पुलिस की पकड़ में  नहीं आया। 29 मार्च को रामबली गुप्ता के परिवार वालों को फिर एक पत्र मिला। यह पत्र जब्बार नाम के व्यक्ति की तरफ से लिखा गया है। पत्र में जब्बार ने अपहरण मामले में सुलह करने की बात कही है। सुलह न करने की स्थिति में रामबली गुप्ता को सिंगाही स्थित मकान छोड़ने धमकी दी गई है। रामबली ने प्रार्थनापत्र में एसपी को बताया है कि पत्र प्राप्त होने के बाद से उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं तथा पुन: किसी बड़ी घटना की आशंका पैदा हो गई है। रामबली ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ जंगल के किनारे रहता है तथा उसके पास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध नहीं हैं। रामबली ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed